विक्रम मिसरी ने संभाला भारत के नए विदेश सचिव का पदभार
आईएफएस अधिकारी विक्रम मिसरी ने सोमवार को भारत के नए विदेश सचिव के तौर पर पदभार संभाल लिया। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1989 बैच के अधिकारी मिसरी को विनय मोहन क्वात्रा की जगह भारत का नया विदेश सचिव बनाया गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'X' पर लिखा, "मैं विक्रम मिसरी के सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।"
read more at दिप्रिंट


