विजय के शानदार राजनीतिक डेब्यू की तुलना NTR और MGR से क्यों की जा रही है?
तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके 100+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। उनके राजनीतिक पदार्पण की तुलना एनटी रामा राव (NTR) और एमजी रामचंद्रन (MGR) जैसे अभिनेता-राजनेता बने दिग्गजों से हो रही है। NTR ने 1983 में टीडीपी की जीत संग आंध्र-प्रदेश की राजनीति को पूरी तरह बदला जबकि MGR ने 1977 में एआईएडीएमके को जीत दिलाई थी।


