विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ ने शेयर कीं मंगेतर जैसमिन के साथ शादी की तस्वीरें
भगोड़े भारतीय उद्योगपति विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने शनिवार को लंदन में अपनी मंगेतर जैसमिन के साथ शादी रचा ली। कपल ने शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर की हैं। सिद्धार्थ ने पिछले साल कैलिफोर्निया (अमेरिका) में हुई हैलोवीन पार्टी में जैसमिन को प्रपोज़ किया था और तस्वीरें शेयर कर सगाई की जानकारी दी थी।
read more at Hindustan Times


