Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

3 साल के इंतज़ार के बाद विजय सेतुपति की 'ट्रेन' की रिलीज़ डेट का हुआ एलान

short by / on Tuesday, 13 October, 2026
साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और अभिनेत्री श्रुति हासन स्टारर तमिल थ्रिलर 'ट्रेन' 4 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। प्रोड्यूसर कलाईपुली एस थानू ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मिस्किन निर्देशित इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिल चुका है। गौरतलब है कि तीन साल के इंतज़ार के बाद फिल्म की रिलीज़ डेट फाइनल हुई है।
read more at Abplive