Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विझिंजम बंदरगाह में दूसरे चरण में ₹13,000 करोड़ का निवेश करेगा अदाणी ग्रुप

short by रघुवर झा / on Sunday, 4 May, 2025
अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन (एपीएसईज़ेड) के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने कहा है कि एपीएसईज़ेड विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह (केरल) के विस्तार के दूसरे चरण में ₹13,000 करोड़ का निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि इस बंदरगाह की माल ढुलाई क्षमता मौजूदा 12 लाख टीईयू से बढ़कर 2028 तक लगभग 50 लाख टीईयू हो जाएगी।