Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वोट चोरी तो नहीं लेकिन कुछ जगहों पर होती है बोगस वोटिंग: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

short by ऋषि राज / on Sunday, 9 November 2025
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि चुनावों में वोट चोरी नहीं होती लेकिन कुछ जगहों पर बोगस वोटिंग की घटनाएं सामने आती हैं, जिन पर चुनाव आयोग सुधार कर रहा है। बकौल अठावले, कांग्रेस चुनाव हारने पर वोट चोरी की बात करती है।