वॉट्सऐप पर आया नया फीचर, अब सीधे सेल्फी से बना सकते हैं स्टिकर
वॉट्सऐप ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है। इस फीचर के तहत यूज़र्स अपनी सेल्फी और फोटो को सीधे स्टिकर्स में बदल सकते हैं। इसको इस्तेमाल करने के लिए चैट में स्टिकर ऑप्शन पर जाकर 'क्रिएट' पर क्लिक कर कैमरा से तस्वीर खींचकर या फिर गैलरी से तस्वीर सिलेक्ट कर उसे स्टिकर में बदल सकते हैं।
read more at ABP न्यूज़


