वोडाफोन आइडिया का घाटा बढ़कर ₹6,608 करोड़ हुआ, 52 हफ्ते के निम्नतम स्तर पहुंचे शेयर
वोडाफोन आइडिया (वीआई) का घाटा वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 2.5% बढ़कर ₹6,608 करोड़ हो गया है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 5% बढ़कर ₹11,022.5 करोड़ हो गया जबकि औसत रेवेन्यू प्रति उपयोगकर्ता (एएआरपीयू) सालाना आधार पर 15% बढ़कर ₹177 करोड़ हो गया। गुरुवार को कंपनी के शेयर ने नया 52-वीक लो (₹6.12) भी बनाया।
read more at हिन्दुस्तान


