वोडाफोन आइडिया में अपनी हिस्सेदारी 49% से ज़्यादा नहीं बढ़ाएगी सरकार: सिंधिया
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि केंद्र सरकार वोडाफोन आइडिया (वीआई) में अपनी हिस्सेदारी को मौजूदा 49% से और ज़्यादा नहीं बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार वीआई के वैधानिक बकाये को इक्विटी में बदलने की कोई योजना नहीं बना रही है। उन्होंने कहा, "अगर हम ऐसा करते हैं तो वीआई एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (पीएसयू) बन जाएगा।"
read more at इंडिया टीवी


