Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का घाटा बढ़कर ₹347 करोड़ हुआ

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 14 August, 2024
ओला इलेक्ट्रिक ने स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के अपने नतीजे घोषित कर दिए हैं। अप्रैल-जून के दौरान कंपनी को ₹347 करोड़ का नुकसान हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में उसे सिर्फ ₹267 करोड़ का नुकसान हुआ था। हालांकि, कंपनी के राजस्व में 32% की बढ़ोतरी हुई है।
read more at Moneycontrol