वेदांता ने वित्त वर्ष 2024-25 में चौथे डिविडेंड का किया एलान, देगी ₹8.5 का लाभांश
वेदांता के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 में चौथे अंतरिम डिविडेंड को मंज़ूरी दे दी है। कंपनी ने बताया कि वह ₹8.5/शेयर का डिविडेंड देगी और इसके लिए रिकॉर्ड डेट 24 दिसंबर तय की गई है। डिविडेंड देने के लिए वेदांता ₹3,324 करोड़ खर्च करेगी और इसे मिलाकर कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष में कुल ₹43.50/शेयर का डिविडेंड दे चुकी है।
read more at Times Now नवभारत


