वंदे भारत एक्सप्रेस में नॉन-वेज खाना परोसे जाने पर शख्स ने 2 कर्मियों को मारा थप्पड़
हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक बुज़ुर्ग शख्स ने कथित तौर पर नॉन-वेज खाना परोसे जाने के बाद पैंट्री के 2 कर्मचारियों को थप्पड़ मार दिया। दरअसल, शाकाहारी बुज़ुर्ग ने खाने के पैकेट पर 'नॉनवेज' चिह्न नहीं देखा था और खाना खा लिया था। एक वीडियो में अन्य यात्री बुज़ुर्ग को कर्मचारियों से माफी मांगने को कहते दिखे।


