वंदे भारत में यात्रा के बाद जर्मन पर्यटकों ने इसे बताया 'सुंदर और साफ'; सरकार ने दी प्रतिक्रिया
वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे जर्मन पर्यटकों का एक वीडियो डीआरएम तिरुवनंतपुरम के आधिकारिक X हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में जर्मन पर्यटक वंदे भारत की सुंदरता, सफाई और कंफर्ट की तारीफ करते दिख रहे हैं। रेल मंत्रालय ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, "वंदे भारत एक्सप्रेस 'वुंडरबर' (शानदार) का पर्याय है...रिव्यू के लिए शुक्रिया।"
read more at X


