वंदे मातरम के लिए भी राष्ट्रगान की तरह बनेगा नियम, अपमान पर होगी सज़ा! प्लान तैयार कर रही सरकार
'द इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा-सम्मान दिलाने के लिए औपचारिक प्रोटोकॉल तैयार करने की योजना बना रही है। बकौल रिपोर्ट, एक उच्चस्तरीय बैठक में मंथन हुआ कि किन परिस्थितियों में वंदे मातरम गाया जाना चाहिए और क्या इसका अपमान करने वालों पर जुर्माना/कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए?
read more at हिन्दुस्तान


