Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विदेशी खिलाड़ियों के सामने रिज़वान ने उर्दू में दी स्पीच, वीडियो हुआ वायरल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 11 April, 2025
पीएसएल में मुल्तान सुल्तांस की कप्तानी कर रहे मोहम्मद रिज़वान का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपनी टीम को उर्दू में कुछ समझा रहे हैं। उनकी टीम में विदेशी खिलाड़ी भी हैं और रिज़वान की उर्दू में स्पीच को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आखिर में रिज़वान ने टीममेट डेविड विली से पूछा, "आपको समझ आया?"