Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विदेशी दुल्हन ने भारतीय संग मुकुट, नथ, मांग टीका और मंगलसूत्र पहनकर की शादी; तस्वीर वायरल

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 21 October, 2026
थाईलैंड की मोराया नामक युवती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित शीतला देवी मंदिर में कुमाऊनी परंपराओं के साथ बागेश्वर के नवीन परिहार उर्फ नब्बू के साथ सात फेरे लिए हैं। इस दौरान मोराया ने पारंपरिक वस्त्र पहने। सिर पर मुकुट, पारंपरिक नथ, मांग टीका और मंगलसूत्र पहनकर मोराया कुमाऊनी दुल्हन के रूप में नज़र आईं। मोराया-नवीन दुबई में मिले थे।