Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाज़ार से निकाले ₹58,711 करोड़

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 13 October, 2024
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने अक्टूबर में अब तक भारतीय शेयर बाज़ार से ₹58,711 करोड़ निकाले हैं। इज़रायल व ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष, कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ वृद्धि और चीन के बाज़ार में मज़बूत प्रदर्शन के चलते विदेशी निवेशकों ने यह बिकवाली की है। गौरतलब है, इससे पहले विदेशी निवेशकों ने सितंबर में ₹57,724 करोड़ निवेश किए थे।
read more at भाषा