Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विदेशी शख्स के हनुमान चालीसा पाठ की स्पीड देखकर खुश हुए भारतीय; लोग बोले- दिन बना दिया

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 5 October, 2026
टेक्सस (अमेरिका) निवासी निक डियरमैन नामक शख्स ने इंस्टाग्राम पर हनुमान चालीसा के 'स्पीड वर्ज़न' (लगभग दोगुनी गति से पाठ करना) के पाठ का वीडियो शेयर किया है। भारतीय यूज़र्स ने उनकी भक्ति और उच्चारण की भरपूर तारीफ की है। कई यूज़र्स ने कहा कि इन्होंने तो दिन बना दिया। कुछ ने लिखा, "वह मुझसे बेहतर हनुमान चालीसा पढ़ते हैं।"