Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
विदेश में पासपोर्ट खोने पर कैसे लौटेंगे भारत?
short by Rishi Raj / on Saturday, 8 August, 2026
विदेश में पासपोर्ट खो/चोरी हो जाए तो सबसे पहले स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कर उसकी रिपोर्ट लें। इसके बाद भारतीय दूतावास/वाणिज्य दूतावास से संपर्क करें। तुरंत भारत लौटना हो तो इमरजेंसी सर्टफिकेट (EC) के लिए आवेदन किया जा सकता है, जबकि आगे विदेश यात्रा के लिए नया पासपोर्ट बनवाना होगा। वहीं, वीज़ा भी दोबारा जारी कराना पड़ सकता है।