विदेश में सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज़ बने मुश्फिकुर रहीम
बांग्लादेश के बल्लेबाज़ मुश्फिकुर रहीम शनिवार को रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। इसके साथ ही वह विदेश में सर्वाधिक टेस्ट शतक (5) जड़ने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज़ बन गए हैं। रहीम ने बांग्लादेशी बल्लेबाज़ तमिम इकबाल का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने विदेश में 4 शतक जड़े थे।
read more at हिन्दुस्तान


