विधु विनोद चोपड़ा ने 10 मिनट लेट होने पर मुझे टीम के सामने डांटा था: अमिताभ बच्चन
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति-16' के एक एपिसोड में बताया है कि फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें 10 मिनट देर से आने के लिए 'एकलव्य' फिल्म की टीम के सामने डांट दिया था। बच्चन ने बताया, "हमने रात 2-3 बजे तक काम किया था...विधु ने अगली सुबह 6 बजे बुलाया था...मैं सुबह 6:10 बजे पहुंचा था।"
read more at हिन्दुस्तान


