विधु विनोद चोपड़ा ने मुंबई में ₹7.75 करोड़ में खरीदा 698 वर्ग फीट का अपार्टमेंट
फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने मुंबई के बांद्रा (वेस्ट) में फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फर्म से ₹7.75 करोड़ में लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदा है। 698 वर्ग फीट के कार्पेट एरिया वाले इस अपार्टमेंट को फर्म ने 2007 में लगभग ₹1.20 करोड़ में खरीदा था। यह अपार्टमेंट जहां स्थित है, उसके पास सलमान खान, शाहरुख खान समेत कई हस्तियां रहती हैं।
read more at Hindustan Times


