Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विधानसभा चुनाव में हार के बाद नाना पटोले ने महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ के पद से दिया इस्तीफा

short by रघुवर झा / on Monday, 25 November, 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद नाना पटोले ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पटोले ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की ज़िम्मेदारी ली है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 101 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस केवल 16 सीटें जीत पाई और उसे 12.42% वोट मिले।