Menu
Inshorts
Categories
भारत
बिज़नेस
राजनीति
खेल
विज्ञान एवं तकनीक
मनोरंजन
हटके
दुनिया
विविध
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
वेनेज़ुएला को लेकर ट्रंप की नई टैरिफ धमकी से भारत में रिलायंस को क्या होगा नुकसान?
short by श्वेता यादव / on Tuesday 25 March, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की वेनेज़ुएला से तेल खरीदने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी का भारत में रिलायंस को नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिलायंस को अमेरिका से जुलाई 2024 में वेनेज़ुएला से तेल आयात की मंज़ूरी मिली थी। डेटा के मुताबिक, 2024 में रिलायंस की वेनेज़ुएला से भारत में आयातित तेल में कुल 90% हिस्सेदारी थी।
10 साल बाद RCB ने MI को मुंबई में हराया
short by चंद्रमणि झा / on Monday 7 April, 2025
आरसीबी ने सोमवार को मुंबई में एमआई को 12 रनों से हरा दिया। 2015 के बाद मुंबई में एमआई के खिलाफ आरसीबी की यह पहली जीत है। आरसीबी ने 221/5 का स्कोर बनाया था और एमआई 209/9 का स्कोर ही बना सकी। आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने 4 विकेट जबकि यश दयाल और जॉश हेज़लवुड ने 2-2 विकेट लिए।
read more at ESPNcricinfo
26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को लाया जाएगा भारत, अमेरिकी SC ने याचिका खारिज की
short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday 7 April, 2025
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी है। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा फिलहाल लॉस ऐंजिलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है। राणा को आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 2009 में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था।
ट्रेंट बोल्ट ने डाला अपने आईपीएल करियर का सबसे महंगा गेंदबाज़ी स्पेल
short by चंद्रमणि झा / on Monday 7 April, 2025
मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का सबसे महंगा गेंदबाज़ी स्पेल डाला। उन्होंने 4-0-57-2 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। इससे पहले बोल्ट का आईपीएल में सबसे महंगा स्पेल 4-0-48-0 था जो उन्होंने 2018, 2020 व 2022 में क्रमश: सीएसके, पीबीकेएस और केकेआर के खिलाफ दर्ज किया था।
read more at ESPNcricinfo
विराट कोहली ने रचा इतिहास, T20 में 13,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने
short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday 7 April, 2025
आरसीबी के ओपनर विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के मैच में यह उपलब्धि हासिल की। कोहली ने 386 पारियों में 13,000 रन बनाए। वह क्रिस गेल के बाद 13,000 टी20 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज़ बल्लेबाज़ हैं।
2 दिन में करीब 3,000 सस्ता हुआ सोना
short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday 7 April, 2025
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में सोने की कीमत ₹1,550 गिरकर ₹91,450/10 ग्राम के स्तर पर आ गई। 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को ₹1,350 गिरकर ₹93,000/10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, चांदी की कीमत ₹3,000 गिरकर ₹92,500 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार क्रैश कर गया था।
read more at PTI
पिछले वित्त वर्ष में किस राजनीतिक दल को मिला कितना चंदा?
short by चंद्रमणि झा / on Monday 7 April, 2025
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी को वित्त वर्ष 2023-24 में 8,358 डोनेशन से ₹2,343.947 करोड़ मिले। इसके बाद कांग्रेस है जिसे 1,994 डोनेशन से ₹281.48 करोड़ प्राप्त हुए। सूची में तीसरे स्थान पर 'आप' है जिसे 1,671 डोनेशन से ₹11.062 करोड़ मिले। 'आप' के बाद सीपीआई(एम) है जिसे 515 डोनेशन से ₹7.641 करोड़ प्राप्त हुए।
read more at ADR
क्यों केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क बढ़ाए जाने के बावजूद देश में नहीं बढ़ेंगी पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें?
short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday 7 April, 2025
सरकार ने सोमवार को पेट्रोल-डीज़ल पर उत्पाद शुल्क में ₹2/लीटर की बढ़ोतरी की। हालांकि, सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की घटती कीमतों के साथ खुदरा मूल्य को संतुलित करने के लिए यह वृद्धि की है जिसका वहन तेल कंपनियां करेंगी। कच्चे तेल की कीमतें अप्रैल-2021 के बाद से सबसे निचले स्तर पर आ गई हैं।
सरकार ने ₹50 बढ़ाई एलपीजी सिलिंडर की कीमत
short by Monika sharma / on Monday 7 April, 2025
केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलिंडर की कीमतें ₹50 बढ़ाने की घोषणा की है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी उज्ज्वला और आम उपभोक्ताओं दोनों के लिए होगी। पहले उज्ज्वला सिलिंडर ₹500 में मिलता था जो अब ₹550 का हो जाएगा जबकि आम एलपीजी सिलिंडर के दाम ₹803 से बढ़कर ₹853 हो जाएंगे।
सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर ₹2/लीटर बढ़ाया उत्पाद शुल्क, नहीं बढ़ेंगी खुदरा कीमतें
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Monday 7 April, 2025
सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीज़ल पर उत्पाद शुल्क में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने की घोषणा की। वित्त मंत्रालय के नोटिस में कहा गया है, "यह नोटिफिकेशन 8 अप्रैल 2025 से लागू होगा।" हालांकि, सरकार ने कहा है कि इस फैसले से पेट्रोल और डीज़ल की खुदरा कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी।
read more at X
ऐक्ट्रेस श्रीलीला को सड़क पर भीड़ ने अपनी ओर खींचा, बेखबर चलते रहे ऐक्टर कार्तिक आर्यन
short by चंद्रमणि झा / on Monday 7 April, 2025
ऐक्टर कार्तिक आर्यन और ऐक्ट्रेस श्रीलीला का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सड़क पर भीड़ ने बदतमीजी करते हुए श्रीलीला को जबरन खींचने की कोशिश की। हालांकि, श्रीलीला की टीम ने तुरंत उन्हें भीड़ से बाहर निकाल लिया जिससे स्थिति बिगड़ने से बच गई। इस दौरान कार्तिक बेखबर होकर आगे-आगे चलते रहे और बताए जाने पर उन्होंने पलटकर देखा।
Load More