विनेश के अयोग्य घोषित होने पर तापसी, सोनाक्षी समेत कई कलाकारों ने दी प्रतिक्रिया
पेरिस ओलंपिक्स में रेसलर विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने पर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा है, "यह हृदयविदारक है...विनेश गोल्ड (मेडल) से ज़्यादा अपनी पहचान बना चुकी हैं।" सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, "अविश्वसनीय! विनेश, आप चैंपियन थीं, हैं और रहेंगी।" फरहान अख्तर ने कहा, "आपके लिए दुखी हूं। आप लाखों लोगों के लिए प्रेरणा व चैंपियन रहेंगी।"
read more at PINKVILLA


