विनेश को लेकर किए जयंत के पोस्ट पर शख्स ने कहा- वह आपसे अधिक साहसी हैं; उन्होंने दिया जवाब
केंद्रीय मंत्री व आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने मंगलवार को X पर रेसलर विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में युस्नीलिस गुज़मैन (क्यूबा) को हराने पर जीतने की बधाई दी। चौधरी के इस पोस्ट पर प्रकाश झा नामक शख्स ने लिखा, "सर वह (विनेश) आपसे कहीं अधिक साहसी व मज़बूत हैं।" शख्स को जवाब देते हुए चौधरी ने लिखा, "बिल्कुल!"
read more at Moneycontrol हिंदी


