Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विनेश के सम्मान में हरिद्वार से गंगाजल लेकर उनके आवास पहुंचे कबड्डी व हॉकी के पूर्व खिलाड़ी

short by खुशी / on Tuesday, 20 August, 2024
कबड्डी व हॉकी के पूर्व खिलाड़ियों का एक दल बीते दिनों हरियाणा में रेसलर विनेश फोगाट के आवास पहुंचा और उन्हें गंगाजल पिलाकर अपना समर्थन व सम्मान प्रकट किया। बकौल रिपोर्ट्स, खिलाड़ी कांवड़ का यह गंगाजल हरिद्वार से पैदल लेकर आए थे। पेरिस ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल बाउट से अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश शनिवार को भारत लौटी थीं।
read more at X