वेनेज़ुएला में भूकंप के दौरान बुज़ुर्ग ने थामे रखी पत्नी की कुर्सी, रोने पर माथा चूमकर दिया हौसला
वेनेज़ुएला में गुरुवार को आए दो शक्तिशाली भूकंपों के दौरान बुज़ुर्ग का अपनी पत्नी को बचाते हुए वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। घर ज़ोर-ज़ोर से हिलने लगा तो वह तुरंत पत्नी के पास पहुंचा, उसकी कुर्सी पकड़ी और अपने शरीर से उसे ढक लिया। पत्नी के डरकर रोने पर उसने उसके माथे को चूमकर उसे शांत करने की कोशिश की।
read more at RT


