विनसॉल इंजीनियर्स को अदाणी ग्रुप से मिला ₹2 करोड़ का ऑर्डर, रॉकेट बने कंपनी के शेयर
स्मॉलकैप कंपनी विनसॉल इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयर मंगलवार को 5% से ज़्यादा चढ़कर ₹180.40 पर पहुंच गए। कंपनी को अदाणी ग्रीन एनर्जी से ₹2.20 करोड़ से अधिक का सर्विस ऑर्डर मिला है। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम ₹75 था। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल ₹592 और लो लेवल ₹162 है।
read more at हिन्दुस्तान


