विपक्ष ने भी लोकसभा स्पीकर के चुनाव में उतारा उम्मीदवार, के सुरेश ने भरा नामांकन
INDIA ब्लॉक ने लोकसभा स्पीकर पद को लेकर सरकार से सहमति न बन पाने के बाद कांग्रेस सांसद के सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुरेश और एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला ने नामांकन दायर कर दिया है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार ने विपक्ष को लोकसभा का डिप्टी स्पीकर पद देने पर हामी नहीं भरी।
read more at हिन्दुस्तान


