विपक्ष ने लोकसभा में की 'स्टेचू ऑफ यूनिटी' में बनी गैलरी से शौचालय हटाने की मांग
लोकसभा में सोमवार को विपक्ष ने गुजरात में 'स्टेचू ऑफ यूनिटी' के बीच में बनी एक गैलरी से शौचालय हटाने की मांग की। कांग्रेस नेता जीके पाडवी ने कहा, "देश के पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के लिए यह अपमानजनक है। मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या यही राष्ट्रवाद है, क्या यही इनकी देशभक्ति है।"
read more at भाषा


