विपक्ष मुक्त हुई सिक्किम विधानसभा, सीएम की पार्टी में शामिल हुए SDF के इकलौते विधायक
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के एकमात्र विधायक तेनज़िंग नोरबू लाम्था ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) का दामन थाम लिया। इसके साथ ही सिक्किम विधानसभा विपक्ष विहीन हो गई है। अभी विधानसभा में 30 सदस्य हैं और सभी सत्तारूढ़ एसकेएम से हैं। सिक्किम विधानसभा चुनाव हाल ही में संपन्न हुआ था।
read more at हिन्दुस्तान


