राजस्थान रॉयल्स के 15-वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL-2026 क्वॉलिफायर-2 में 47 गेंदों पर 96 रन बनाकर आउट हो गए। यह पिछली चार पारियों में उनका तीसरा 90+ स्कोर है। इससे पहले वे SRH के खिलाफ एलिमिनेटर में 97(29) रन और 19 मई को LSG के खिलाफ 93(38) रन बनाकर आउट हुए थे।