वीमेंस U19 T20 विश्व कप जीतने पर ऑलराउंडर गोंगाडी तृषा को ₹1 करोड़ देगी तेलंगाना सरकार
आईसीसी महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप 2025 की 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहीं ऑलराउंडर गोंगाडी तृषा को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बुधवार को ₹1 करोड़ की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्हें विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए यह राशि दी जाएगी। गौरतलब है, तृषा फाइनल मुकाबले की मैन ऑफ द मैच भी रही थीं।
read more at हिन्दुस्तान


