Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विमान में क्रू मेंबर्स ने यात्रियों के लिए 'बलम पिचकारी' गाने पर किया डांस, सांसद ने की आलोचना

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 16 March, 2025
स्पाइसजेट के एक विमान के अंदर का वीडियो सामने आया है जिसमें होली के मौके पर क्रू मेंबर्स यात्रियों के लिए 'बलम पिचकारी' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इसको लेकर एयरलाइन की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "एयरलाइंस को सुरक्षा और समय पर आगमन/प्रस्थान पर काम करना चाहिए...ना कि लाइव मनोरंजन पर।"
read more at X