Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विमान में बम की अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: नागर विमानन मंत्री नायडू

short by सुनील गुप्ता / on Wednesday, 16 October, 2024
विमानों में बम की लगातार मिल रही धमकियों पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने प्रतिक्रिया दी है। नायडू ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विमानों में बम की अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। गौरतलब है, बीते 48 घंटे में विमानों को लेकर 12 धमकियां मिली हैं।
read more at Live Hindustan