विमान में बम की धमकी मिलने के बाद गोवा एयरपोर्ट पर फंसीं भाग्यश्री की बेटी अवंतिका
गोवा एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद ऐक्ट्रेस भाग्यश्री की बेटी व ऐक्ट्रेस अवंतिका दासानी हवाईअड्डे पर 6 घंटे तक फंसी रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स ने एयरलाइन को सूचना दी थी कि फ्लाइट में बम है। हालांकि, जांच के बाद पता चला कि बम की सूचना झूठी थी।
read more at Times Now


