Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वायनाड भूस्खलन में मालकिन से बिछड़ा कुत्ता 6 दिन बाद वापस मिला, सामने आया वीडियो

short by अपर्णा कुमारी / on Monday, 5 August, 2024
केरल के वायनाड में भूस्खलन के दौरान अपनी मालकिन से बिछड़ा एक कुत्ता करीब 6 दिनों के बाद वापस मिल गया है। दोनों के मिलने का वीडियो सामने आया है जिसमें कुत्ता महिला के गले लगकर उसे दुलार करते हुए दिख रहा है और महिला इस दौरान भावुक नज़र आ रही है। वीडियो पर कैप्शन है, "इमोशनल रीयूनियन।"