वायनाड में अज्ञात शवों का किया गया सामूहिक अंतिम संस्कार, की गई सर्वधर्म प्रार्थना
केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद बरामद हुए 8 अज्ञात शवों का रविवार रात पुथुमाला कब्रिस्तान में सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, अलग-अलग धर्मों के नेताओं ने एक-दूसरे के बगल में खड़े होकर सर्वधर्म प्रार्थना की। अज्ञात शवों के डीएनए नमूनों का मिलान लापता लोगों के रिश्तेदारों के डीएनए नमूनों से किया जाएगा।
read more at LatestLY


