Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वारी एनर्जीज़ का दिसंबर तिमाही का शुद्ध मुनाफा 4 गुना बढ़ा, कमाई भी हुई दोगुनी

short by श्वेता यादव / on Thursday, 30 January 2025
वारी एनर्जीज़ ने गुरुवार को दिसंबर तिमाही 2024-25 के नतीजे घोषित कर दिए। कंपनी का दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर शुद्ध लाभ चार गुना बढ़कर ₹493 करोड़ हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा ₹124 करोड़ था। कंपनी की कमाई सालाना आधार पर दिसंबर तिमाही में दोगुनी (116%) बढ़कर ₹3,457 करोड़ हो गई है।