विराट कोहली के 36वें जन्मदिन पर RCB ने शेयर किया उनका 'CV'
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के 36वें जन्मदिन पर आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) ने इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट में कोहली की उपलब्धियां बताते हुए उनका 'सीवी' शेयर किया है। 'सीवी' के एजुकेशन सेक्शन में आरसीबी ने लिखा, "कवर ड्राइव में मास्टर, रन चेज में डॉक्टरेट"। वहीं, भाषा सेक्शन में लिखा, "हिंदी, अंग्रेज़ी, पंजाबी और स्लेजिंग की भाषा में पारंगत।"
read more at Instagram


