Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विराट कोहली की कप्तानी ने क्रिकेट को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई: रिकी पॉन्टिंग

short by श्वेता भारती / on Thursday, 12 September, 2024
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के प्रभाव को लेकर बात की है। पॉन्टिंग ने कहा, "कोहली की कप्तानी की बात करें तो उन्होंने क्रिकेट को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है। टीम पर उनका प्रभाव शानदार था। भारतीय टीम कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी।"