विराट कोहली बड़े मैचों के प्लेयर हैं, वह बड़े मैचों में ज़रूर रन बनाएंगे: ब्रायन लारा
वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने कहा है, "मुझे भरोसा है कि वेस्टइंडीज़ की सरज़मीं पर विराट कोहली अपने पुराने अंदाज़ में दिखेंगे और वह जल्द फॉर्म में वापसी करेंगे।" उन्होंने कहा, "विराट कोहली बड़े मैचों के प्लेयर हैं...बड़े मैचों में वह ज़रूर रन बनाएंगे।" टी20 विश्व कप 2024 में कोहली ने अब तक सिर्फ 29 रन बनाए हैं।
read more at ABP न्यूज़


