भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वडोदरा में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले ODI में 41 रन बनाने के साथ ही उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा के 28,016 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर (34,357 रन) से पीछे हैं।