वाराणसी में अनंत सिंह के काफिले को पुलिस ने रोका, धनतेरस पर भीड़ के चलते उठाया गया कदम
वाराणसी में विधायक अनंत सिंह के काफिले को पुलिस ने शहर में प्रवेश करने से रोक दिया। धनतेरस पर श्रद्धालुओं और खरीदारों की भारी भीड़ के चलते पुलिस ने यह कदम उठाया। अनंत सिंह को BHU में मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था, लेकिन कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के कारण उनका काफिला प्रयागराज रवाना हो गया।
read more at Timesnowhindi


