Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वाराणसी में अब नहीं मिलेगा मांस-मछली, शहर के बाहर शिफ्ट होंगी दुकानें, नए प्लान पर लगी मुहर

short by Priyanka Verma / on Sunday, 7 June, 2026
वाराणसी (यूपी) नगर निगम की सदन बैठक में शहर के भीतर संचालित मांस-मछली की दुकानों को शहर की सीमा से बाहर शिफ्ट करने की योजना को मंज़ूरी मिल गई है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनुसार, इस योजना के प्रथम चरण में 5 स्थानों (रामनगर, सूजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर, शिवपुर) का चयन किया जा चुका है जहां ये दुकानें शिफ्ट होंगी।