वाराणसी में माघ पूर्णिमा पर उमड़ी भीड़, मंदिर की लाइन में खड़े 3 श्रद्धालुओं की हुई मौत
माघ पूर्णिमा (बुधवार) पर महाकुंभ के साथ-साथ वाराणसी में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है जिस कारण गंगा आरती स्थगित कर दी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, मंगलवार को महाकुंभ से आए 3 श्रद्धालुओं की काशी विश्वनाथ मंंदिर की लाइन में खड़े-खड़े तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। गौरतलब है, मंगलवार से वाराणसी में भक्तों का तांता लगा है।
read more at हिन्दुस्तान


