Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वाराणसी में विमान के यात्री ने कही बैग में बम होने की बात, रनवे से लौटा विमान

short by रघुवर झा / on Sunday, 27 April, 2025
वाराणसी एयरपोर्ट से शनिवार रात बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के विमान में कनाडा निवासी एक यात्री ने अपने बैग में बम होने की बात कही जिससे विमान में हड़कंप मच गया। चालक दल ने तुरंत विमान को रनवे से आइसोलेशन-वे पर लाकर खड़ा किया लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला। पुलिस ने यात्री को हिरासत में ले लिया है।