विरोध के बावजूद बिहार में 3 बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, छोटी बेटी ने दी मुखाग्नि
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में 3 बेटियों ने अपने 65-वर्षीय पिता दुर्गा सहनी के निधन के बाद उनकी अर्थी को कंधा दिया और छोटी बेटी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं। इस दौरान कुछ लोगों ने बेटी द्वारा मुखाग्नि देने का विरोध किया जिससे धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। सहनी का कोई बेटा नहीं है और उनकी 3-बेटियां हैं।
read more at इंडिया टीवी


