Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वोल्वो इंडिया के MD ने बताया- विकसित भारत की राह में क्या है कमज़ोर कड़ी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 16 October, 2024
वोल्वो इंडिया के एमडी कमल बाली ने कहा है, "अगर हमें विकसित भारत बनना है तो स्पष्ट तौर पर विनिर्माण को पूरी क्षमता से काम करना होगा। फिलहाल विनिर्माण क्षेत्र हमारी कमज़ोर कड़ी है।" उन्होंने कहा, "पिछले 20-25 वर्षों से भारत की जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र का हिस्सा 15%-16% के स्तर पर बना हुआ है जिसे 25% तक बढ़ाना होगा।"